(एकमात्र संकल्‍प ध्‍यान मे-मिथिला राज्‍य हो संविधान मे) अप्पन गाम घरक ढंग ,अप्पन रहन - सहन के संग,अप्पन गाम घर में अपनेक सब के स्वागत अछि!अपन गाम -अपन घर अप्पन ज्ञान आ अप्पन संस्कारक सँग किछु कहबाक एकटा छोटछिन प्रयास अछि! हरेक मिथिला वाशी ईहा कहैत अछि... छी मैथिल मिथिला करे शंतान, जत्य रही ओ छी मिथिले धाम, याद रखु बस अप्पन गाम ,अप्पन मान " जय मैथिल जय मिथिला धाम" "स्वर्ग सं सुन्दर अपन गाम" E-mail: madankumarthakur@gmail.com mo-9312460150

गुरुवार, 21 फ़रवरी 2013

पहले अंडा या पहले मुर्गी?




  
     यह प्रश्न तो आपने पहले भी कई बार सुना होगा और इसका उत्तर देने का प्रयास भी किया होगा परन्तु इसका पूर्णरूप से समाधान शायद ही हो पाया होइसका समाधान इतना आसान नहीं है क्योंकि यह प्रश्न ही अपने आप में बहुत जटिल है.  इसलिए इस प्रश्न के उत्तर को समझ ने से पहले आपको बाह्य एवं सामान्य विचारों से ऊपर उठाना होगाइसका एक कारण तो यह है कि जब तक हम अपने वाह्य विचारों के जाल में उलझे  रहते हैं तब तक हमें  सत्य समझ में नहीं आ सकतासत्य कि समझ तो तभी आयगी जब हमारा मन और बुद्धि शांत होंगे क्योंकि मन और बुद्धि के चंचल रहते हमें वही दिखाई देता है जो ये हमें दिखाना चाहते हैंकमरे से या परदे से पीछे की चीज हमें तभी दिखाई देगी जब हम इन भौतिक चक्षुओं को बंद करके अंदर के चक्षुओं से देखने का प्रयत्न करेंगे.

कई बार किसी बात को समझने के लिए हमें उदाहरणों का या किसी पूर्व घटना का सहारा  लेना पड़ता है. उपरोक्त  प्रश्न  को समझने के लिए भी हमें एक ऐसी घटना का सहारा लेना पड़ रहा है जिसकी सत्यता के बारे में कोई वैज्ञानिक  ठोस प्रमाण उपलब्ध नहीं है परन्तु चूंकि  पुराणों में ऐसा उल्लेख मिलता है इसलिए इस पर विश्वास करना पड़ता है यदि कोई विश्वास नहीं करे तो उसकी इच्छा.  कहते हैं कि जब यह स्रसठी   नहीं थीसब  जगह  पानी ही  पानी थासब जगह अंधकार ही अंधकार थाकोई जीव-जंतु भी नहीं था तब  एक अद्भुत  शब्द की गुंजार हुई (इस शब्द को अनहद शब्द या आदि शब्द कहते हैं). इस शब्द के होने से उस जल में हलचल पैदा हुई और साथ ही साथ प्रकाश भी पैदा हुआ. इस प्रकाश ने जल की हलचल को विकासक्रम का रूप दिया जिससे चलते उस जल में जैसे  ढूध के मथने  पर मक्खन ऊपर आ जाता है वैसे ही उस जल के ऊपर भी एक बहुत बड़े  आकार का गोला जो सुनहरे रंग का था तैरने लगा. कालांतर में यह गोला जल के सतह  पर टिक गया और उस अदृश्य एवं सर्वशक्तिमान शक्ति द्वारा पोषित होने लगा. विकासक्रम  की प्रकिर्या  के सिद्धांत के अनुसार जब यह अंडा अपनी अवधि पूर्ण होने पर फूटा तो स्रश्ठी का सृजन हुआ.

इस सुनहरे अंडे को हिरण्यगर्भ भी कहते हैं और इसी को इस स्रसठी का उपादान कारण माना गया हैअब आप स्वयं विचार कीजिये कि पहले अंडा आया या मुर्गी आई. 

 सोनू  झा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें